Dengue Symptoms in Hindi - आज हम जानेंगे की डेंगू के लक्षण क्या होते हैं।
डेंगू एक ऐसा बुखार है जो एक वायरस के कारण होता है और एडीज मच्छर इस वायरस का वाहक होते हैं।
डेंगू बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 4 से 5 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।
आईए जानते हैं की डेंगू बुखार के लक्षण क्या-क्या होते हैं।
डेंगू होने के लक्षण - Dengue Symptoms in Hindi
डेंगू बुखार में शुरू में सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं और बाद में स्थिति खराब होने पर गम्भीर लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।
सामान्य लक्षण
1) तेज बुखार
2) हड्डियों, मांशपेशियो और जोड़ों में तेज दर्द
3) आंखों के पीछे दर्द
4) जी मचलाना
5) सर दर्द
6) अत्यधिक थकान लगना
7) भूख ना लगना और मुंह का स्वाद खराब होना
गम्भीर लक्षण
1) शरीर में लाल चकत्ते हो जाना
2) ब्लड प्रेशर का कम हो जाना
3) उल्टी होना
4) मसूड़ों, नाक, उल्टी और शौच से खून आना
5) पेट दर्द
6) सांस लेने में दिक्कत
7) घबराहट और बैचैनी
गम्भीर लक्षणों में कोई भी एक लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डेंगू का ईलाज इसके लक्षणों के आधार पर किया जाता है।
गम्भीर स्थिति में डॉक्टर प्लेटलेट्स, फ्लूड्स और अन्य मेडिसिन चढ़ाता है। अधिकतर मामलों में (95%) मरीज ठीक हो जाता है।
👇👇👇
Tags:
बीमारी