पीसीवी या हेमटोक्रिट ब्लड टेस्ट क्या होता है | PCV in Blood Test in Hindi

pcv in blood test, hematocrit meaning in blood test

 

PCV Meaning in Blood Test in Hindi - हमारा ब्लड रेड ब्लड सैल्स (RBC), व्हाइट ब्लड सैल्स (WBC), प्लेटलेट्स (Platelets) से मिलकर बना होता है जो प्लाज्मा में मिले हुए होते है। रेड ब्लड सैल्स का काम हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई करना होता है।

PCV हमारे ब्लड में रेड ब्लड सैल्स का कुल वॉल्यूम होता है। इसका फुल फॉर्म होता है पैक्ड सेल वॉल्यूम (Packed Cell Volume) और PCV को हेमाटोक्रीट या HCT भी कहते हैं। 

इसे हम % में नापते हैं और एक स्वस्थ पुरूष के ब्लड में 41% से 50% तक PCV होता है जबकि एक स्वस्थ महिला के ब्लड में 36% से 48% तक PCV होता है। PCV का कम या ज्यादा होना किसी बीमारी को बताता है।


हेमाटोक्रीट (PCV) अधिक होने का कारण - Cause of High PCV in Hindi

1) अस्थि मज्जा (Bone Marrow) में कोई समस्या होना जैसे Polycythemia vera

2) हार्ट में कोई समस्या होना, खासकर हृदय के दाहिने भाग में

3) पहाड़ों पर रहना

4) ऑक्सीजन की सप्लाई ना होना

5) फेफड़ों में समस्या होना

6) डिहाइड्रेशन

7) सिगरेट पीना 

8) टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से संबंधित दवाई या इंजेक्शन लेना

9) स्लीप अपनिया होना (Sleep Apnea)

हेमाटोक्रीट (PCV) का अधिक होने के लक्षण - Symptoms of High PCV in Blood in Hindi

1) त्वचा का फूला हुआ होना

2) चक्कर सा महसूस होना

3) धुंधला दिखाई देना

4) जोड़ों में दर्द

5) पसीना अधिक आना

6) खुजली होना

7) सर दर्द होना

8) स्प्लीन (Spleen) का बढ़ जाना
 

हेमाटोक्रिट (PCV) अधिक होने पर ईलाज - Treatment of High PCV in Blood in Hindi

1) आयरन सप्लीमेंट ना लें

2) भरपूर मात्रा में पानी पिएं

3) शराब और सिगरेट का सेवन ना करें

4) अंगूर खाएं

5) कसरत करें 

6) अनाज की चोकर की रोटी खाएं
 

हेमाटोक्रीट (PCV) कम होने का कारण - Cause of Lower PCV in Hindi

1) रेड ब्लड सैल्स का ढंग से ना बनना (एनीमिया)

2) व्हाईट ब्लड सैल्स (WBC) का अधिक होना, WBC की अधिक मात्रा किसी इंफेक्शन, लंबी बीमारी, ल्यूकेमिया या लिंफोमा के कारण होती है।

3) कुपोषण होना

4) टीबी होना

5) एक्सिडेंट या चोट के कारण अधिक खून का बह जाना

6) किडनी की बीमारी होना

7) अस्थि मज्जा (Bone Marrow) की कोई बीमारी होना

8) ब्लड या बोन मैरो कैंसर होना

9) थाइराइड की समस्या होना

10) हाइपोनेटरेमिया (Hyponatremia) होना, इसमें शरीर में पानी की अधिकता हो जाती है।

हेमक्राक्रिट (PCV) कम होने के लक्षण - Symptoms of Low PCV in Hindi

1) कमजोरी और थकान

2) त्वचा की चमक खो जाना या पीली पड़ जाना

3) सांस लेने में दिक्कत होना

4) हृदय की धड़कन अनियमित होना

5) हाथ पैरों का ठंडा होना
 

हेमाटोक्रिट (PCV) कम होने पर इलाज - Treatment of Low PCV in Hindi

हेमाटोक्रिट कम होने का मुख्य कारण एनीमिया होता है। इसके लिए आपको आयरन से भरपूर और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। 
 
अगर यह एनीमिया के अलावा किसी अन्य बीमारी के कारण है तो आपको डॉक्टर को दिखा कर उस बीमारी का ईलाज करवाना चाहिए।

कौन से फैक्टर हेमाटोक्रीट (PCV) के टेस्ट रिजल्ट को प्रभावित कर सकते हैं

ऐसे बहुत से फैक्टर हैं जो हेमाटोक्रीट (PCV) के ब्लड टेस्ट परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं जैसे

1) पहाड़ों पर रहना (High PCV)

2) गर्भावस्था (Low PCV)

3) एक्सिडेंट या खून बहना

4) ब्लड ट्रांसफ्यूजन

5) शरीर में पानी की अत्यधिक कमी या डिहाइड्रेशन

हेमाटोक्रिट (PCV) की नॉर्मल वैल्यू - Hematocrit (PCV) Normal Range in Hindi

पुरुषों में 41% से 50%

महिलाओं में 36% से 48%

बच्चों में 30% से 45%
 
पैदा हुए बच्चों में  45% से 65%
 
 

👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर