SGOT टेस्ट क्यों किया जाता है | SGOT Test in Hindi

ast blood test in hindi

 
SGOT Test Meaning in Hindi - SGOT का फुल फॉर्म होता है Serum Glutamic Oxaloacetic Transaminase और इसको AST भी कहते हैं। 
 
AST का मतलब होता है Aspartate Aminotransferase और यह एंजाइम मुख्यता हमारे लिवर में पाया जाता है। 
 
जब हमारा लिवर या लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो यह एंजाइम हमारे ब्लड में आ जाता है। SGOT ब्लड टेस्ट में हम इसी AST एंजाइम की मात्रा को नापते हैं। 
 
SGOT हार्मोन का हमारे शरीर में मुख्य काम है

1) प्रोटीन का निर्माण करना
 
2) विटामिन और आयरन को संचित करना
 
3) शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालना
 
4) पित्त और भोजन को पचाने वाले अन्य पाचक जूस को बनाना

SGPT और SGOT में क्या अंतर होता है - Difference Between SGPT and SGOT

1) SGPT मुख्यता हमारे लिवर में पाया जाता है और इसकी ब्लड में अधिक मात्रा हमारे लिवर में डैमेज को दर्शाता है। 
 
जबकि SGOT लिवर के अलावा ब्रेन, पैंक्रियाज, हार्ट, किडनी, फेफड़े और मांसपेशियों में भी पाया जाता है। 
 
SGOT की ब्लड में अधिक मात्रा लिवर के अलावा अन्य अंगों में होने वाले डैमेज को भी दर्शाता है।
 
2) SGPT एमिनो एसिड को L-Alanine से α-ketoglutarate में बदलने में सहायता करता है।

SGOT एमिनो एसिड को L-Aspartate से α-ketoglutarate में बदलने में सहायता करता है।
 
3) SGPT लिवर सैल के लिए प्रोटीन को ऊर्जा में बदलने में सहायता करता है। SGOT एमिनो एसिड का मेटाबोलिज्म में सहायता करता है।
 

SGOT बढ़े होने के लक्षण - Symptoms of High SGOT Test in Hindi

1) पेट में दर्द
 
2) भूख ना लगना
 
3) कमजोरी और थकान
 
4) उल्टी आना या उल्टी जैसा महसूस होना
 
5) पीलिया होना
 
6) पेट या पैर में सूजन
 
7) डार्क रंग की पेशाब
 
8) शरीर में खुजली होना
 
9) मल का हल्के रंग या चॉक जैसे रंग का होना
 

SGOT कम होने का कारण - Symptoms of Low Level of SGOT in Hindi

SGOT कम होना कोई समस्या नहीं होता है यह सामान्य ही समझा जाता है। लेकिन कई बार SGOT का ब्लड में सामान्य से कम मात्रा होना विटामिन B6 की कमी या किडनी की गम्भीर समस्या को दर्शाता है। 
 
इसके लिए आपको अपना किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) जरूर करवाना चाहिए।
 

SGOT टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू - SGOT Test Normal Value in Hindi

एक स्वस्थ इन्सान के शरीर में SGOT की नॉर्मल वैल्यू 8 U/L से 33 U/L होती है। इससे अधिक वैल्यू होने पर यह लिवर की बीमारी को दर्शाता है। 
 

क्या SGOT टेस्ट खाली पेट होता है

नहीं, SGOT टेस्ट आप कभी भी करवा सकते हैं और इसके लिए फास्टिंग की कोई जरूरत नहीं होती है।
 

SGOT बढ़े होने का कारण - Reason For High SGOT in Blood in Hindi

1) लिवर में इंफेक्शन

2) फैटी लिवर

3) पीलिया

4) हेपटाइटिस

5) मोटापा

6) डायबिटीज

7) दवाईयों का उपयोग

8) शराब का सेवन

9) गॉल ब्लैडर में पथरी या इंफेक्शन

10) किडनी या हार्ट में कोई समस्या

11) शरीर में आयरन की बहुत अधिक मात्रा 

12) लिवर कैंसर या सिरोसिस

13) शरीर में विटामिन ए की बहुत अधिक मात्रा

14) सेप्सिस

15) किसी दवाई की ओवरडोज के कारण

16) लू लगने के कारण

17) मांशपेशियो में कोई चोट लगने के कारण
 

SGOT बीमारी के अलावा और किन कारणों से बढ़ सकता है

SGOT का असामान्य स्तर होने के कई अन्य कारण भी होते हैं जैसे

1) अधिक कसरत करने के कारण भी SGOT का स्तर बढ़ जाता है, खासकर जिन लोगों ने जल्द में जिम जाना, कसरत करना या शारीरिक मेहनत वाला काम शुरू किया है उनका SGOT का स्तर कुछ दिन तक बढ़ा हुआ ही रहता है।

2) कुछ दवाइयों जैसे स्टैटिन, एस्पिरिन, नींद की दवाई ईत्यादि और फूड सप्लीमेंट के कारण भी SGOT का स्तर बढ़ जाता है।

3) बुढ़ापे के साथ साथ SGOT का स्तर भी कम हो जाता है।

4) BMI अधिक होने पर भी SGOT का स्तर बढ़ जाता है।

5) मेक्सिकन अमेरिकन लोगों का SGOT अधिकतर बढ़ा हुआ ही रहता है।
 
 
 
👇👇👇

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द क्यों होता है

 

👇👇👇

क्या बियर पीने से पथरी निकल जाती है

 

👇👇👇

बुखार आने पर शरीर का तापमान क्यों बढ़ जाता है

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर