एमसीएचसी क्या होता है और यह किस बीमारी को बताता है | MCHC Blood Test in Hindi

 
mchc blood test, mean corp hgb blood test, mean corpuscular hemoglobin concentration

MCHC Blood Test Meaning in Hindi - हीमोग्लोबिन का काम होता है हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका तक ऑक्सीजन की सप्लाई करना और MCHC हमारे रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा (सांद्रता) बताता है। 
 
MCHC का हाई होना या लो होना अधिकतर मामलों में एनीमिया को ही बताता है।
 

एमसीएचसी का मतलब - MCHC Blood Test Full Form in Hindi

M - Mean
 
C - Corpuscular
 
H - Hemoglobin
 
C - Concentration
 

MCHC की नॉर्मल वैल्यू कितनी होती है - Normal Value of MCHC Blood Test in Hindi

हमारे ब्लड में MCHC की नॉर्मल वैल्यू 33.4 g/dL से 35.5 g/dL होती है। इससे कम या अधिक होना बीमारी का लक्षण है।
 

MCHC कम होने के लक्षण - Symptoms of Low MCHC Blood Test in Hindi

MCHC कम होने के कई लक्षण दिखाई देते हैं और इनमें से अधिकतर लक्षण एनीमिया के लक्षण ही होते हैं जैसे

1) बहुत थकान लगना

2) सांस फूलना

3) त्वचा पीली पड़ जाना या चमक खो देना

4) चक्कर आना

5) हृदय की धड़कन बढ़ी रहना

6) तेज सांसे चलना

7) खांसी आना

8) कमजोरी
 

MCHC कम होने से क्या होता है - Cause of Low MCHC Blood Test in Hindi

MCHC कम होने का मुख्य कारण माइक्रोसाइटिक एनीमिया (Microcytic Anemia) ही होता है और इसका कारण है

1) आयरन की कमी

2) शरीर द्वारा आयरन अवशोषित ना कर पाना 

3) लंबे पीरियड्स आना

4) सेलियक डिजीज (Celiac Disease)

5) क्रोहन डिजीज (Crohn's Disease)

6) पेप्टिक अल्सर

7) हेमोलिसिस

8) पेट में कीड़े होना

9) लीड धातु के कारण (Lead Poisoning)

10) कैंसर
 
11) बवासीर

12) किडनी की बीमारी
 

MCHC कम होने पर ईलाज - Treatment of Low MCHC Blood Test in Hindi

MCHC कम होने का मुख्य कारण आयरन की कमी होती है तो इसके ईलाज के लिए आयरन युक्त आहार दिया जाता है

1) आयरन से भरपूर भोजन देना

2) आयरन सप्लीमेंट देना 

3) विटामिन-B6 देना

4) फाइबर युक्त भोजन देना

5) विटामिन-C देना

MCHC हाई होने का लक्षण - Symptoms of High MCHC Blood Test in Hindi

MCHC हाई होने का मुख्य कारण हेमोलिटिक एनीमिया (Hemolytic Anemia) होता है और इसके लक्षण हैं

1) थकान

2) पीली या चमक रहित त्वचा

3) पीलिया

4) सीने में दर्द

5) बुखार

6) चक्कर आना

7) पेट में दर्द

8) सांस फूलना

9) तिल्ली का बढ़ जाना (Enlarged Spleen)
 
10) हाथ पैरों में सुई सा चुभना महसूस होना 

MCHC बढ़ने से क्या होता है - Cause of High MCHC Blood Test in Hindi

MCHC हाई होने का मतलब है की रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा या संद्रता अधिक है। 
 
MCHC हाई होने का एक और कारण है की आपके रेड ब्लड सेल्स तेजी से नष्ट हो रहे हैं जिसके कारण हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स से बाहर आ जाते हैं। 
 
MCHC हाई होने का मुख्य कारण विटामिन-B12 और फॉलिक एसिड की कमी के कारण होने वाला एनीमिया होता है
 
इसके अलावा MCHC हाई होने के दो अन्य प्रमुख कारण हैं पहला ये की आपको ऑटोइम्यून हेमोलिटिक एनीमिया है जिसमें हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम हमारे रेड ब्लड सेल्स पर हमला करके उनको नष्ट करने लगता है। 
 
दूसरा कारण अनुवांशिक स्फेरोसाइटोसीस (Hereditary Spherocytosis) है जिसमें हमारे रेड ब्लड सेल्स की बाहर की झिल्ली बहुत कमजोर हो जाती है और रेड ब्लड सेल्स जल्दी नष्ट होने लगते हैं। 
 
जो लोग अधिक सिगरेट पीते हैं उनका भी MCHC लेवल हाई रहता है। 
 
इसके अलावा लिवर की बीमारी, संक्रमण, गॉल ब्लैडर में पथरी, सिकेल सेल एनीमिया और हाइपर थायराइडिजम में भी MCHC बढ़ जाता है।
 

MCHC हाई होने पर ईलाज - Treatment of High MCHC Blood Test in Hindi

MCHC हाई होने पर डॉक्टर पहले यह देखता है की इसका कारण क्या है और फिर इसके मुख्य कारण को पहचान ईलाज करता है। ईलाज के तरीकों में शामिल है
 
1) विटामिन-B12 और फॉलिक एसिड से भरपूर आहार देना 

2) स्टीरॉयड देना

3) ब्लड ट्रांसफ्यूजन करना

4) स्पलीन को हटा देना
 
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर