पुरुषों और महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे क्या हैं | Anjeer Khane Ke Fayde in Hindi

 

Anjeer Khane Ke Fayde in Hindi

Anjeer Khane Ke Fayde - अंजीर को इंग्लिश में Fig कहते हैं और यह एक ऐसा फल है जो फल और ड्राई फ्रूट्स दोनों तरह खाया जाता है। 

अंजीर का फल देखने में गूलर की तरह होता है। अंजीर का उत्पादन सबसे अधिक टर्की, ईजिप्ट, मोरक्को, अल्जीरिया, ईरान, स्पेन, सीरिया, उज़्बेकिस्तान, अमेरिका और नॉर्थ अफ्रीका में होता है। 

भारत में भी कश्मीर में अंजीर की खेती होती है। अंजीर स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। 

इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। अंजीर रसीला और गूदेदार होता है। 

अंजीर के पोषक तत्व - Nutritional Benefits of Anjeer in Hindi

कार्बोहाइड्रेट - 20 g
 
फाईबर - 3 g
 
शुगर - 16.50
 
कैरोटीन - 85 mcg
 
प्रोटीन - 1 g
 
वॉटर - 80 g
 
कैल्शियम - 35 mg
 
आयरन - 0.4 mg
 
पोटेशियम - 232 mg
 
मैग्नीशियम - 17 mg
 
कॉपर - 0.07 mg
 
विटामिन - B1 0.060 mg
 
विटामिन - B2 0.050 mg
 
विटामिन - B3 0.400 mg
 
विटामिन - B5 0.300 mg
 
विटामिन - B6 0.113 mg
 
फोलेट - 6 mcg
 
विटामिन - C 2 mg
 
विटामिन - E 0.11 mg
 
विटामिन - K 4.7 mcg
 

अंजीर के फायदे - Anjeer Khane Ke Fayde in Hindi

1) अंजीर में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है जिसके कारण यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है

2) अंजीर कब्ज दूर करता है क्योंकि अंजीर में फाइबर्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जो कब्ज होने से रोकते हैं।

3) अंजीर वजन घटाने में फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से ये पेट भरा भरा सा महसूस करवाता है और भूख कम लगती है
 
4) अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाता है क्योंकि अंजीर में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है।
 
5) अंजीर नींद लाने में सहायता करता है क्योंकि इसमें मेलाटोनिन नामक एंजाइम पाया जाता है।

6) अंजीर को रात भर भीगो के सुबह पीने से ये स्टेमिना बढ़ाता है और शक्ति प्रदान करता है।
 
7) अंजीर टेस्टोस्टेरॉन और स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायता करता है क्योंकि इसमें जिंक होता है।
 
8) अंजीर बवासीर के रोगियों को आराम पहुंचाता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिसके कारण यह कब्ज नहीं होने देता।
 
9) अंजीर कैंसर रोकने में भी सहायता करता है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं।
 
10) अंजीर में ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स होते हैं जो हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

11) अंजीर एनीमिया (खून की कमी)  में फायदेमंद होता है

12) अंजीर इम्यूनिटी को बढ़ाता है 
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर