MPV ब्लड टेस्ट का मतलब क्या होता है | MPV Blood Test in Hindi

mpv blood test in hindi

 
MPV Meaning in Blood Test in Hindi - MPV का मतलब होता है Mean Platelet Volume और MPV टेस्ट प्लेटलेट्स का औसत आकार बताता है।
 
प्लेटलेट्स का हमारे शरीर में मुख्य काम होता है ब्लड को जमाना (Blood Clotting) और जब हमें कहीं चोट लगती है तो प्लेटलेट्स चोट वाली जगह पर ब्लड को जमाने में सहायता करते हैं। 
 
प्लेटलेट्स दिखने में बिल्कुल प्लेट्स की तरह होते हैं। शरीर में कम या अधिक प्लेटलेट्स होना किसी बीमारी को दर्शाता है। 
 
प्लेटलेट्स हमारे ब्लड के सबसे छोटे कण होते हैं। प्लेटलेट्स का नॉर्मल साइज 8.9 fL से 11.8 fL होता है। 
 
शरीर में नए बने प्लेटलेट्स का साइज बड़ा होता है और पुराने प्लेटलेट्स का साईज छोटा होता है।प्लेटलेट्स का औसत जीवन 8 से 10 दिन का होता है।

MPV बढ़े होने का मतलब - Meaning of High MPV Blood Test in Hindi

हाई MPV बताता है की आपके शरीर में नए प्लेटलेट्स अधिक बन रहें हैं। 
 
इसका मतलब होता है की आप किसी चोट, ब्लड लॉस या ऑपरेशन से ठीक हो रहें हैं। 
 
हाई MPV होने का यह भी मतलब होता है की आपको डाइबिटीज, हार्ट की बीमारी, लिवर की बीमारी या हाइपोथायराइडिज्म है।
 
ब्लड टेस्ट में हाई MPV की तीन सिचुएशन होती हैं

1) हाई MPV और लो प्लेटलेट्स काउंट

इसका मतलब होता है की आपके प्लेटलेट्स नष्ट हो रहें हैं और इसका कारण इंफेक्शन, किसी पदार्थ का विषाक्त होना या किसी एंटीबॉडी का बनना या होना होता है।
 

2) हाई MPV और हाई प्लेटलेट्स

इसका मतलब होता है की मरीज का बोन मैरो बहुत अधिक प्लेटलेट्स बना रहा है। इसका कारण कैंसर या कोई अनुवांशिक बीमारी या जीन में परिवर्तन होता है।

3) हाई MPV और नॉर्मल प्लेटलेट्स काउंट

इसका मुख्य कारण होता है की मरीज को या तो हाइपर थायरॉडिज्म है या एक प्रकार का ब्लड कैंसर (CML) है।
 

हाई MPV होने का कारण - Cause of High MPV Blood Test in Hindi

1) विटामिन D की कमी

2) डायबिटीज

3) हार्ट की कोई बीमारी

4) हाई ब्लड प्रेशर

5) स्ट्रोक

6) हाइपरथायरोडिज्म

7) कैंसर
 

लो MPV होने का मतलब - Meaning of Low MPV Blood Test in Hindi

MPV लो होने का मतलब है की मरीज के खून में पुराने प्लेटलेट्स अधिक हैं और नए प्लेटलेट्स कम और बोन मैरो बहुत ही कम प्लेटलेट्स बना रही है।
 
ब्लड टेस्ट में लो MPV की तीन सिचुएशन होती है।

1) लो MPV और लो प्लेटलेट्स काउंट

इसका मतलब होता है की मरीज के बोन मैरो में कुछ दिक्कत है जिसके कारण वह प्लेटलेट्स बहुत कम बना पा रही है। मरीज को अपलाटिक एनीमिया हो सकता है।
 

2) लो MPV और हाई प्लेटलेट्स

इसका मतलब होता है मरीज को कोई इन्फेक्शन, इन्फ्लेमेशन या कैंसर हो सकता है।
 

3) लो MPV और नॉर्मल प्लेटलेट्स काउंट

इसका मतलब है की मरीज की किडनी सही से काम नहीं कर पा रही है और मरीज की किडनी फेल भी हो सकती है।
 

लो MPV होने का कारण - Cause of Low MPV Blood Test in Hindi

1) अप्लास्टिक एनीमिया

2) अल्सरेटिव कोलाइटिस

3) क्रोहन्स डिजीज (Crohn's Disease)

4) कीमोथेरेपी

5) किडनी की बीमारी

6) इंफेक्शन 

7) कैंसर
 

MPV टेस्ट रिजल्ट को कौन सी चीजें प्रभावित कर सकती हैं - Factor Affecting the Result of MPV Blood Test in Hindi

अगर मरीज का MPV टेस्ट हाई या लो आता है और मरीज को कोई समस्या नहीं है तो इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे

1) जो लोग पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं उनके MPV हाई होते हैं।

2) शराब, सिगरेट और तंबाकू के अधिक सेवन के कारण भी MPV हाई हो जाता है।

3) हाई ब्लड प्रेशर और हाई ग्लूकोज लेवल (बिना मधुमेह) के कारण भी MPV हाई हो जाता है।

4) महिलाओं में गर्भ निरोधक गोलियां और मासिक धर्म के समय भी MPV हाई हो जाता है।

5) कुछ दवाईयां जैसे स्टेटिन (Statins) MPV को लो कर देती हैं।

6) अधिक कसरत या मेहनत के कारण भी प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाता है।
 
 

👇👇👇 

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर