न्यूट्रॉफिल क्या है और इसका कम या अधिक होना क्या बताता है | Neutrophils Meaning in Hindi

high in neutrophils

 
Neutrophils Blood Test in Hindi - न्यूट्रोफिल्स हमारे व्हाइट ब्लड सैल्स का एक हिस्सा होते हैं। 55% से 70% तक का व्हाइट ब्लड सैल्स न्यूट्रोफिल्स से ही बना होता है। 
 
हमारे शरीर में होने वाले किसी बैक्टिरियल या वायरल इंफेक्शन के विरूद्ध जो सबसे पहले रिस्पॉन्ड करते हैं वो न्यूट्रोफिल ही होते हैं।
 
न्यूट्रोफिल्स हमारे बोन मैरो में बनता है। न्यूट्रोफिल्स का जीवन काल 24 घण्टे से भी कम होता है और हमारा शरीर प्रतिदिन 100 बिलियन न्यूट्रोफिल्स बनाता है।
 
जब भी कोई बाहरी हमलावर (Pathogens) हमारे बॉडी पर अटैक करता है तो न्यूट्रोफिल्स उनको खा कर खत्म कर देते हैं। 
 
इस प्रॉसेस को फैगोसाइटोसिस (Phagocytosis) कहते हैं।
 
जब हम बीमार होते हैं तो डॉक्टर CBC टेस्ट करवाता है और CBC टेस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा न्यूट्रोफिल होता है। 
 
अगर हमारे ब्लड में न्यूट्रोफिल अपनी नॉर्मल वैल्यू से कम या ज्यादा हैं तो यह किसी बीमारी का संकेत होता है।
 

ब्लड में न्यूट्रोफिल की नॉर्मल वैल्यू कितना होता है - Normal Value of Neutrophils in Blood Test in Hindi

हमारे ब्लड में न्यूट्रोफिल की नॉर्मल वैल्यू 2,500 न्यूट्रोफिल/माइक्रोलीटर से लेकर 6,000 न्यूट्रोफिल/माइक्रोलीटर होता है।
 

हाई न्यूट्रोफिल होने का कारण - High Neutrophils in Blood Test in Hindi

जब हमारे ब्लड में न्यूट्रोफिल की संख्या 6,000 के ऊपर निकल जाती है तो इसे न्यूट्रोफिलिया (Neutrophilia) कहते हैं। न्यूट्रोफिल बढ़ने के कई कारण होते हैं जैसे

1) इंफेक्शन

2) तनाव 

3) ऑटो इम्यून डिजीज 

4) कैंसर 

5) चोट लगना या जलना

6) सिगरेट, तंबाकू या शराब का सेवन

7) दवाईयों के कारण (स्टेराइड्स और एंटी डिप्रेसेंट ड्रग्स)

8) गर्भावस्था

9) किडनी की बीमारी

10) हार्ट अटैक

11) ऑक्सीजन की कमी

12) इक्लेंप्सिया (Eclampsia)
 

हाई न्यूट्रोफिल का ईलाज - Treatment of High Neutrophils in Blood Test in Hindi

हाई न्यूट्रोफिल होने पर डॉक्टर इसके कारण का पता लगाता है और फिर इसका ईलाज करता है। 
 
हाई न्यूट्रोफिल होने पर डॉक्टर लक्षणों के आधार पर निम्न उपचार करता है

1) एंटीबायोटिक दवाएं

2) एंटी इंफ्लेमेटरी दवाएं

3) आईवी चढ़ाना

4) कीमोथेरेपी (बहुत ही कम मामलों में)
 

लो न्यूट्रोफिल होने का कारण - Low Neutrophils in Blood Test in Hindi

लो न्यूट्रोफिल होने को न्यूट्रोपीनिया (Neutropenia) कहते हैं। जब न्यूट्रोफिल की संख्या 2,500 से कम हो जाती है तो इसे ही न्यूट्रोपीनिया कहते हैं। न्यूट्रोफिल कम होने के कई कारण होते हैं जैसे

1) अप्लास्टिक एनीमिया

2) विटामिन बी12 की कमी

3) कीमोथेरेपी

4) बोन मैरो डिस्फंक्शन

5) ब्लड कैंसर

6) सेप्सिस

7) वायरल इन्फेक्शन

8) तिल्ली (Spleen) का अधिक सक्रिय होना

9) दवाई के रिएक्शन के कारण

10) टायफायड फीवर

11) हाई ब्लड शुगर के कारण

लो न्यूट्रोफिल का ईलाज - Treatment of Low Neutrophils in Blood Test in Hindi

लो न्यूट्रोफिल होने पर सबसे पहले इसका कारण पता किया जाता है फिर इसका ईलाज किया जाता है। 
 
लो न्यूट्रोफिल होने पर अधिकतर निम्न उपचार दिए जाते हैं

1) विटामिन B, आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर भोजन

2) स्टेराइड

3) एंटीबायोटिक

4) बोन मैरो ट्रांसप्लांट
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

फ़ॉलोअर